ब्रेकिंग न्यूज़

क्या इस बार बच्चों को मिलने वाली है EXTRA छुट्टियां. नोएडा और गाजियाबाद के विंटर वेकेशन पर बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग के अनुसार इस बार ला नीना के प्रभाव से दिसंबर से लेकर फरवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. ऐसे में स्कूलों में विंटर वेकेशन कब से शुरू होंगे इसे लेकर बच्चों और अभिभावकों की उत्सुकता बढ़ गई है. खासकर नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में छुट्टियों का इंतजार सबसे ज्यादा है.

पिछले साल का पैटर्न क्या कहता है
पिछले वर्ष NCR में बढ़ती ठंड के चलते 31 दिसंबर से स्कूल बंद कर दिए गए थे. इसके बाद 15 जनवरी को पढ़ाई शुरू हुई थी. गाजियाबाद में तो कक्षा 1 से 8 तक के लिए अवकाश 18 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था. अचानक बढ़ी ठंड और कोल्ड वेव की वजह से प्रशासन को छुट्टियां बढ़ानी पड़ी थीं. यही कारण है कि इस बार भी छुट्टियों की समयसीमा को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

इस बार कब शुरू हो सकती हैं छुट्टियां
अब तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो 25 दिसंबर और 31 दिसंबर दो संभावित तारीखें नजर आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स संकेत दे रही हैं कि ठंड बढ़ने पर इस बार छुट्टियां पहले भी शुरू हो सकती हैं. लेकिन अंतिम निर्णय जिला प्रशासन यानी डीएम लेंगे जो मौसम के हालात देखकर स्कूल बंद या खुलने की घोषणा करेंगे.

चार सालों का रिकॉर्ड
पिछले चार वर्षों में लगातार 31 दिसंबर से ही विंटर वेकेशन शुरू हुए हैं. 2021 से 2024 तक सभी वर्षों में स्कूल 14 या 15 जनवरी को खुले हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी यही समय तय हो सकता है.

क्या इस बार छुट्टियां बढ़ेंगी
अगर दिसंबर में ला नीना के कारण तापमान तेजी से गिरता है और कोल्ड वेव बढ़ती है तो छुट्टियां पहले शुरू होने या बढ़ने की संभावना भी है. हालांकि सबकुछ मौसम और डीएम के आदेश पर निर्भर करेगा. इसलिए फिलहाल इंतजार करना ही बेहतर है क्योंकि किसी भी दिन बड़ी घोषणा हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button