ग्रेटर नोएडा

नोएडा में Apple का पहला स्टोर: क्या ये बदलाव टेक वर्ल्ड में नई क्रांति लेकर आएगा

Apple प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि नोएडा में Apple का पहला स्टोर आज DLF मॉल ऑफ इंडिया, सेक्टर 18 में खुल गया है। यह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कंपनी का दूसरा स्टोर है। इससे पहले Apple का एक स्टोर साकेत, दिल्ली में है।

स्टोर के समय और सुविधाएं
यह स्टोर रोजाना सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। यहां लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज, MacBook, Apple Watch और अन्य उत्पाद उपलब्ध होंगे। ग्राहक नए डिवाइसेज को हाथ में लेकर देख सकते हैं और विशेषज्ञों से व्यक्तिगत मदद भी पा सकते हैं।

नोएडा में Apple का पहला स्टोर: क्या ये बदलाव टेक वर्ल्ड में नई क्रांति लेकर आएगा

खासियत: सीखने और कस्टमर सपोर्ट
स्टोर में क्रिएटिव लर्निंग सेशंस होंगे और ग्राहक स्पेशलिस्ट, क्रिएटिव और जीनियस टीम से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, व्यवसायिक ग्राहकों के लिए अलग से सहायता भी उपलब्ध रहेगी।

Apple का भारत में विस्तार
Apple भारत में अपने रिटेल व्यवसाय का विस्तार कर रहा है। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली में पहले से स्टोर हैं। नोएडा स्टोर के लिए कंपनी ने DLF मॉल ऑफ इंडिया में 8240 वर्ग फुट का किराया 11 साल के लिए लिया है, जिसकी वार्षिक किराया राशि लगभग ₹5.4 करोड़ है।

आगामी योजनाएं
दिल्ली-एनसीआर में दो स्टोर खुलने के बाद Apple अगले साल मुंबई के बोरीवली स्थित स्काई सिटी मॉल में दूसरा स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button