गाजियाबाद

गाज़ियाबाद फिर बना देश का सबसे प्रदूषित शहर — धुंध के पीछे क्या छिपा है खतरनाक सच

 Ghaziabad News : साहिबाबाद से जागरण संवाददाता के अनुसार, प्रदूषण स्तर में उतार चढ़ाव के बीच गाज़ियाबाद ने एक बार फिर पूरे देश के 245 शहरों में सबसे प्रदूषित शहर का स्थान हासिल किया। गुरुवार को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 343 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

मेरठ और मुज़फ्फरनगर भी खतरनाक स्तर पर 

गाज़ियाबाद के बाद मेरठ 342 AQI के साथ दूसरे और मुज़फ्फरनगर 338 AQI के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सुबह कई इलाकों में घना धुंध छाया रहा। लोगों में खांसी और सांस संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

लोनी और वसुंधरा की स्थिति गंभीर 

लोनी में AQI 400 के पार पहुंचकर 407 दर्ज हुआ जो बेहद खतरनाक स्थिति है। वसुंधरा का AQI भी बुधवार के 294 से बढ़कर गुरुवार को 344 हो गया। सभी चार मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 300 से ऊपर रहा जिससे जिले की स्थिति बेहद चिंताजनक दिसी।

गाज़ियाबाद फिर बना देश का सबसे प्रदूषित शहर — धुंध के पीछे क्या छिपा है खतरनाक सच

प्रदूषण पर काबू पाने की कोशिशें जारी 

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सभी विभागों को GRAP के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई जारी है। नगरपालिका को कूड़ा जलाने की घटनाएं रोकने के निर्देश दिए गए हैं और प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है।

धुंध की चादर से बढ़ी परेशानी 

लगातार बढ़ता प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। बुधवार को हल्की हवा से मामूली राहत मिली थी लेकिन गुरुवार को स्थिति फिर नियंत्रण से बाहर दिखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button