ग्रेटर नोएडा

Noida: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला और साइबर सुरक्षा पर ग्रेटर नोएडा में जागरूकता सेमिनार आयोजित हुआ

Noida: बढते साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आज ग्रेटर नोएडा के मंगलमय इंस्टिट्यूट मे छात्रों के लिए एक सेमिनार आयोजित की गयी। सेमिनार मे विशेषज्ञ वक्ताओं के पैनल ने उपस्थित छात्रों के सवालो का विस्तार से जवाब दिया। छात्रों को साइबर सुरक्षा के बारे मे जानकारी देते हुए SHO साइबर थाना विजय सिंह राणा और एस पी सिंह ने बताया कि कि किसी भी अनजान लिंक को ना खोले और अपना व्हाट्सअप फेसबुक

Noida: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला और साइबर सुरक्षा पर ग्रेटर नोएडा में जागरूकता सेमिनार आयोजित हुआ

इंस्टाग्राम आदि सोशल अकाउंट प्रोफाइल लाॅक रखें ताकि कोई आपका सोशल अकाउंट हैक ना कर सके। आज डिजिटल अरेस्ट के केस ज्यादा देखे जा रहे है किसी भी तरह का साइबर क्राइम होने पर तुरंत 1930 पर काॅल करें या 112 पर काॅल कर अपने नजदीकी थाना मे शिक़ायत करें।

Noida: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला और साइबर सुरक्षा पर ग्रेटर नोएडा में जागरूकता सेमिनार आयोजित हुआ

सोशल एक्टिविस्ट डा. रीना वर्मा और इंदू गोयल ने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध मे सामाजिक क्रियाकलापों की अहम भूमिका होती है, महिलायें अपने व्यक्तिगत फोटोज सोशल साइट्स पर अपलोड करने मे सावधानी बरतें कई बार आपको फोटोज का गलत इस्तेमाल कर लिया जाता है और आप ब्लैकमेलिंग का शिकार हो सकती है ।

एडवोकेट मुक्ता शर्मा ने महिलाओ के साथ छेडछाड-बलात्कार और उत्पीड़न जैसी निंदनीय घटनाओं की रोकथाम के लिए बनाये गए कानूनों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी तरह का उत्पीड़न होने पर चुप ना रहें और थाने मे अपनी शिकायत दर्ज करायें। जिलाध्यक्ष रेनूबाला शर्मा ने बताया कि संगठन की जनपद गौतमबुद्धनगर ईकाई द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थान मे महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ताकि हमारी युवा पीढ़ी किसी भी प्रकार के अपराध से सुरक्षित रहे।

Noida: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला और साइबर सुरक्षा पर ग्रेटर नोएडा में जागरूकता सेमिनार आयोजित हुआ

कार्यशाला मे प्रोफेसर मीनाक्षी शर्मा, संस्थापक डा.राहुल वर्मा, गीता भाटी, रणवीर चौधरी, विजय तंवर, डा. वंदना सिंह, जयोति सिंह, स्वाति पांडेय, विशाल मावी, अनुराधा चक्रवर्ती और महासचिव अनिल भाटी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर करण चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button